






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवंबर 2022। प्रदेश के बच्चों को कुपोषण से बचाने व हष्ट पुष्ट करने के उद्देश्य से सरकारी स्कूलों में आज बच्चों को दूध पीलाते हुए गणवेश का वितरण किया गया है। पूरे क्षेत्र में राज्य सरकार की “मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना” तथा “मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म योजना” का शुभारंभ हुआ है। अंचल के सभी स्कूलों में उत्सव का माहौल नजर आ रहा है। बता देवें सप्ताह में दो दिन मंगलवार एवं शुक्रवार को सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को दूध पिलाया जाएगा। स्कूलों में आज प्रधानाचार्यों की अगुवाई में स्टाफ मौजूद रहा व गांवो के जनप्रतिनिधियों सहित मौजिज ग्रामीणों ने भाग लिया है। आप भी हमारे क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के फोटो देखें व अनेक स्कूलों में हुए आयोजन से जुड़ें।


















