






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 नवंबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातें बढ़ रही है और अब आम जन जीवन इससे प्रभावित होने लगा है। सोमवार शाम सुजानगढ़ से श्रीडूंगरगढ़ आ रही बस में सवार एक दंपति के बैग में से सोने गहने व नगदी अज्ञात चोरों ने पार कर ली। गहने चोरी होने से महिला का हाल बेहाल है व सभी परिजन परेशान हो रहें है। घुमचक्कर के पास सिंधी कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद रफीक अपनी बीवी के साथ सुजानगढ़ में अपनी साली की शादी में शामिल होने के बाद श्रीडूंगरगढ़ लौट रहें थे। दोनों ने सुजानगढ़ से सवा चार बजे बस पकड़ी जिसने साढें छह बजे श्रीडूंगरगढ़ छोड़ दिया। वे उतर कर घर पहुंचे और बैग खोला तो उनके होश उड़ गए। उनके बैग में रखा सोने का हार सेट, कान की बालियां, दो अगुंठियां, नाक का लोंग व बाली, 8-10 हजार नगदी सहित गायब मिले। मोहम्मद ने बताया कि कपड़े की काले रंग की बैग के ताला लगा हुआ था जिसमें से बैग की चेन काटकर किसी चोर ने गहने व नगदी निकाली है। पीड़ित पुलिस थाने पहुंचा है व पुलिस से चोरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सामान बरामद करवाने की मांग कर रहें है। बता देंवे करीब तीन माह पूर्व गांव लोढेरा में हुई चोरी बजरंगलाल पुत्र गणपतराम गोदारा के घर हुई 25 लाख से अधिक की चोरी में भी कोई सुराख पुलिस के हाथ नहीं आया है। पीड़ित लगातार जिला पुलिस तक चक्कर काट रहें है और परेशान हो रहें है।



