May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 दिसंबर 2022। राज्य स्तर पर सोना जीतकर लौटी बालिकाओं का श्रीडूंगरगढ़ लौटने पर फूलों से स्वागत किया गया है। बालिकाओं को लेने गांव से अनेक ग्रामीण व साथी बालिकाएं घुमचक्कर पहुंची। यूथ कांग्रेस की अगुवाई में युवाओं ने बालिकाओं को फूलमालाएं पहनाई। टीम कप्तान अनिता, कमला, चेना, गुंजन, ज्योति, राजेश्वरी, कंचन, स्नेहा, ममता, अंकिता, शर्मिला, पूजा का स्वागत किया। जय बीकानेर व जय श्रीडूंगरगढ़ के नारे भी युवाओं ने लगाए। टीम कोच नजरा, छात्र टीम कोच मनोज कुमार, पीटीआई बलराम का सभी ने आभार प्रकट किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सन्तोष गोदारा, महेंद्र मोटसरा, राकेश खिलेरी, राहुल वाल्मीकि, अमरचंद प्रजापति, राहुल, सोनू, शुभम शर्मा, कन्हैयालाल, रोहित राव, खिवाराम जाखड़, डूंगरराम सारण, सुरजाराम ज्याणी, चुन्निलाल गोदारा, मोहन ज्याणी, लक्ष्मण ज्याणी, बजरंग ज्याणी, सुरेंद्र, धर्मपाल, ओमप्रकाश, रामप्रताप, बलराम जांगिड़, ओमप्रकाश भाकर, बुधाराम जाखड़, गणेशाराम सारण, मेघाराम सारण, गणेश स्वामी, कालूराम सारण, कपिल शर्मा, मनोज गोदारा उपस्थित रहें।
भरतपुर में नागौर को एकतरफा मात दी, अब खेलेंगी राष्ट्रीय स्तर पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राज्य स्तर पर विजय हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी के मैदान में अपना कौशल दिखाने शामिल होगी हमारे क्षेत्र की बालिकाएं। भरतपुर में आयोजित कब्ड्डी प्रतियोगिता में नागौर के साथ बीकानेर ने जबरदस्त फाइनल खेला और जीत हासिल की। 14 वर्षीय वर्ग में टीम कैप्टन अनिता की अगुवाई में बीकानेर की बालिकाओं ने बेहतरीन मैच का प्रदर्शन किया।
रिड़ी में हुआ खिलाड़ियों का भव्य स्वागत, रंग गुलाल व बरसाए फूल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चेना, गुंजन व बुद्धाराम के राज्य स्तर पर विजय हासिल कर लौटने पर ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया। युवाओं ने खूब रंग गुलाल उड़ाया व फूल बरसाए। युवाओं ने वीर बिग्गा जी के जयकारे लगाते हुए झूमकर डीजे पर झूमे। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, श्रवण मास्टर, जेठाराम मास्टर, हेतराम, आशु राम जाखड़, खियाराम जाखड़, उदयनाथ सिद्ध, मदन लाल ठाकर, चुन्नीलाल जाखड़, पुरनाथ सिद्ध, लालाराम भार्गव, दानाराम जाखड़, दुलीचंद शर्मा, पुजारी भेराराम जाखड़, मेघाराम जाखड़, सुन्दर लाल भार्गव, राजूराम दिल्ली, मांगीलाल सिद्ध, हेतराम सिद्ध, सीआर तरड़, मुन्नीराम महिया, सांवरमल जाखड़, रामकिशन जाखड़, भगवानाराम जाखड़, प्रकाश स्वामी, शंकर नाथ सिद्ध, सांवरनाथ सिद्ध, मूलाराम जाखड़, मुखराम हरडु, लिछू नाथ सिद्ध, अशोक मेघवाल, गणपतराम जाखड़, नरेंद्र बाना, धर्मचंद जाखड़ सहित अनेक युवा मौजूद रहे।
12 महीने से खेल रही है दोनों बालिकाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रिड़ी की दोनों किशोरी मात्र 12 माह से कबड्डी खेल रही है। चेना पुत्री बुद्धराम व गुंजन पुत्री मुन्नीराम दोनों ने कहा कि वे लगातार खेल की प्रैक्टिस जारी रखेगी और खेल के माध्यम से गांव का नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे। 14 वर्षीय बालक वर्ग में भी बीकानेर की टीम ने गोल्ड जीता और इस टीम में श्रीडूंगरगढ़ के गांव रिड़ी से एक बालक बुद्धाराम पुत्र जालूराम भी आज गांव लौट कर आया जिसका स्वागत किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रदेश जीत कर श्रीडूंगरगढ़ लौटी छात्राएं पहुंची श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के कार्यालय, प्रेरणा के लिए जताया आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ये खिलाड़ी बनी प्रदेश का सितारा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जाखड़ ने बताया कि इन छात्राओं को श्रीडूंगरगढ़ का गर्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रीड़ी में सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ ने किया छात्राओं का अभिनंदन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युथ कांग्रेस द्वारा किया गया क्षेत्र का मान बढ़़ाने वाली छात्राओं का अभिनंदन।