May 20, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2022। क्षेत्र के गांव दुलचासर में स्थित 132 केवी विद्युत सब स्टेशन पर आज रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इससे जुड़े नौ गांवों की बिजली प्रभावित होगी और दो घंटे बिजली बंद रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए निगम के जेईएन वसीम भियानी ने बताया कि गांव टेऊ, सूडसर, दुलचासर, गोपालसर, देराजसर, कोटासर, सेरूणा, नारसीसर और पूनरासर गांव की घरेलू एवं कृषि बिजली सप्लाई सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।