May 20, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसंबर 2022। क्षेत्र में बहुजन समाज जन जागृति अभियान का प्रारंभ सोमवार को गांव रिड़ी से कर दिया गया है। राजेन्द्र नोसरिया ने बताया कि अभियान के दौरान बहुजन समाज में सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक और शैक्षणिक जागृति के लिए प्रयास किए जाएंगे। प्रथम बैठक में चेतन भारतीय ने उपस्थित नागरिकों को कानूनी जानकारियां देते हुए शिक्षित होने का आह्वान किया। रिड़ी पूर्व सरपंच रेखाराम कालवा, धर्माराम नायक, सोहनलाल कालवा, पन्नाराम नायक ने बाबा साहेब के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान को प्रारंभ किया। इस दौरान टेमाराम मेघवाल, भंवरलाल मेघवाल, हरखाराम मेघवाल, मोहनराम, भींयाराम नायक, रामचन्द्र नायक, मुखराम नायक, धनराज कालवा, मोटाराम कालवा, हरिराम कालवा, लेखराम, रतनलाल बरोड़, चेतनराम बरोड, प्रभुराम नायक, देवीलाल नायक, लिछमण नायक, हुनताराम मेघवाल, सुखराम कालवा, दौलतराम नायक सहित समाज के अनेक नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन अरुण कुमार ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बहुजन समाज जागृति अभियान सोमवार को गांव रिड़ी से प्रारंभ किया गया।