May 21, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2022। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में राष्ट्र प्रथम के भाव हो और यही भाव हमारे क्षेत्र की युवतियों व महिलाओं में भी जगाने के लिए राष्ट्र सेविका समिति का विभाग स्तरीय प्रारम्भिक वर्ग इस बार श्रीडूंगरगढ़ में आयोजित होगा। समिति की विभाग कार्यवाहिका चंद्रकला चौधरी ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के मालीदेवी कोडामल बाहेती बालिका आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में 25 दिसम्बर को सांय 6 बजे से 31 दिसम्बर तक सुबह 8 बजे तक यह वर्ग आयोजित किया जाएगा। वर्ग में बीकानेर विभाग की चयनित स्वयं सेविकाओं को ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। वर्ग की तैयारी के लिए प्रांत कार्यवाहिका व प्रांत प्रचारिका ने श्रीडूंगरगढ़ प्रवास किया। प्रवास के दौरान मुख्य कार्यकर्ताओं से तैयारियों संबंधी चर्चा की गई एवं सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है।