






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2022। संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर के 67वें परिनिर्वाण दिवस के मौके पर सरदारशहर रोड स्थित अम्बेडकर स्मृति भवन में श्रृद्धांजलि का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया, राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ महासचिव रणजीत बावरी, प्रकाश गांधी, गोपाल मेघवाल, विजयपाल समंदसर, भगवानाराम धनेरू, अशोक चालिया, रोहित मीणा, अजय मेघवाल, विजय सहित कई युवाओं ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।





