August 30, 2026
big

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2022। पूरे राज्य के लिए सबसे बड़ी वारदात के रूप में राजू ठेहठ हत्याकांड में श्रीडूंगरगढ़ का कनेक्शन सामने आया है। क्षेत्र से बिग ब्रेकिंग खबर आ रही है कि इस हत्याकांड में क्षेत्र के गांव बिग्गा के निवासी युवक गणेश ओझा ओर राकेश ओझा को एटीएस ओर सीकर पुलिस ने पकड़ा है। अपुष्ट सूत्रों के अनुसार एटीएस से मिले इनपुट के आधार पर श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने दोनो युवको को पकड़ा और इन्हें पूछताछ के लिए सीकर पुलिस अपने साथ ले गई है। दोनो के हत्याकांड से जुड़ा हुवा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।