May 20, 2026
00100

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 दिसम्बर 2022। सर्दी बढ़ने के साथ ही क्षेत्र में स्वेटर, कम्बल, रजाई आदि का वितरण के सेवा आयोजन प्रारंभ हो गए है। इसी क्रम में मंगलवार को क्षेत्र के गांव कीतासर बीदावतान के राउमावि में 200 जरूरत मंद विद्यार्थियों स्वेटरों का वितरण किया गया। विद्यालय की अध्यापिका अनिता बालानिया की प्रेरणा से राजलदेसर युवा समिति के तत्वाधान कैलाशचंद्र डीडवाना के आर्थिक सहयोग से यह कार्यक्रम किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच सांवरमल ने की एवं संस्था प्रधान लोकेश मीणा ने आभार जताया। विदित रहे कि शिक्षिका अनिता बालानिया को वर्ष 2020 राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान टीचिंग एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा जा चुका है। इस कार्यक्रम में शिक्षिका बालानिया का भी सम्मान किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव कितासर बिदावतान में दानदाता ने वितरण किया स्वेटर का।