May 21, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसम्बर 2022। पर्ची सट्टा खेलते हुए एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर उससे नगदी जब्त कर ली है। हैड कांस्टेबल बलवीर काजला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कस्बे के घुमचक्कर के पास कार्रवाई करते हुए अंकों पर दाव लगाकर पर्ची सट्टा करते मोमासर बास निवासी धनपत सिंह पुत्र मदन सिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के पास से 720 रुपये नगद भी जब्त किए गए।