May 20, 2026
IMG-20221104-WA0008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 दिसम्बर 2022।14 नवंबर को हेमासर के पास हुए मुखराम सारण हत्याकांड में पुलिस ने आज एक ओर आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी अशोक विश्नोई ने बताया कि मामले में जांच के दौरान राजूराम भाम्भू पुत्र केशुराम निवासी सुरपुरा थाना नोखा को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता देवें इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया था। आज तीसरे आरोपी राजूराम को गिरफ्तार किया गया है। मृतक के भाई ने हत्या का मामला दर्ज करवाया था। ध्यान रहें इस घटनाक्रम में राधेश्याम पुत्र कोजुराम जाट निवासी गुसाईंसर छोटा को गिरफ्तार किया गया था तथा नामजद आरोपी कन्हैयालाल सारस्वत निवासी हेमासर को पुलिस ने 19 नवम्बर को गिरफ्तार किया था।