






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसंबर 2022। विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में भगवान परशुराम कुण्ड आमन्त्रण यात्रा कांचीपुरम से प्रारम्भ होकर पूरे भारत का भ्रमण करते हुए आगामी 13 दिसंबर को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगी। सर्व समाज के नागरिक यात्रा के स्वागत की तैयारी में जुट गए है। यात्रा को लेकर शनिवार को कस्बे की सामाजिक संस्थाओं व अधिकारियों को आमंत्रण पत्र दिए गए। फाउंडेशन के तहसील अध्यक्ष श्यामसुंदर पुरोहित ने बताया कि आगामी 13 दिसंबर को सुबह 9.30 बजे हाई स्कूल रोड स्थित स्वर्णकार माताजी मंदिर से शोभायात्रा के रूप में निकलेगी। यह यात्रा कस्बे के मुख्य बाजार एवं विभिन्न मार्गों से होती हुई घुमचक्कर पहुंचेगी। इसके बाद रतनगढ़ की ओर प्रस्थान करेगी। फाउंडेशन के युवा प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष रजत आसोप ने बताया कि इस यात्रा में सर्वसमाज व महिलाएं एवं कस्बे की सामाजिक संस्थाएं शामिल होंगे। यात्रा के लिए आमंत्रण के दौरान श्यामसुंदर जोशी, सत्यनारायण स्वामी, मूलचंद पालीवाल, वासुदेव सारस्वा आदि मौजूद रहे।








