May 21, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसंबर 2022। समाजसेवी संस्थाओं के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाते है। वे अनेक प्रकार के विकास कार्य करवा धन का सदुपयोग करते है तो सहयोग से सुविधाओं को विस्तार मिलता है। ये बात स्थानीय एसीजे एम अमरजीत सिंह ने न्यायालय परिसर में श्रीधर्मचंद भीकमचंद पुगलिया परिवार कोलकाता के आर्थिक सहयोग से निर्मित सड़क मार्ग व आधुनिक सुविधायुक्त सुलभ सुविधाओं के लोकार्पण पर कही। अदालत परिसर को सुसज्जित व हराभरा बनाने के लिए अतिरिक्त मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट एवं वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश अमरजीत सिंह ने दानदाता परिवार की सराहना की। शुक्रवार को आयोजित साधारण समारोह में भीकमचंद पुगलिया ने फीता काटकर सुविधाओं को लोकार्पित किया। इस दौरान प्रेरक ललित कुमार बाहेती, प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता श्रीगोपाल राठी, विजयराज सेवग, सुरेश कुमार भादानी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष के.के. पुरोहित, पूर्व अध्यक्ष गोपीराम जानू, वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश पंवार, लेखराम, मांगीलाल नैन, पूनमचंद मारू, बाबूलाल दर्जी एवं समस्त अधिवक्तागण उपस्थित थे। सभी अधिवक्ताओं ने दानदाता परिवार के भीकमचंद पुगलिया का आभार प्रकट करते हुए अभिनन्दन किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। न्यायालय परिसर में लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए गणमान्य नागरिक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भीकमचंद पुगलिया ने किया लोकार्पण।