






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ में मंगलवार को आने वाली भगवान परशुराम कुण्ड आमन्त्रण यात्रा के स्वागत के लिए कस्बे वासियों में उत्साह नजर आ रहा है। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय समिति सदस्य तोलाराम तावणियां ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश स्थित लोहित नदी पर श्रीविष्णु भगवान के छठे अवतार भगवान श्रीपरशुरामजी की 51 फीट पंचधातु निर्मित विशाल प्रतिमा व परशुराम कुण्ड तीर्थ की स्थापना के साथ जन चेतना हेतु विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘अमृत भारत रथ यात्रा” निकाली जा रही है। आज कार्यकर्ता दिन भर यात्रा की तैयारी में जुटे रहे और तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी जानकारी दी गई है। तहसील अध्यक्ष श्यामसुंदर पुरोहित ने बताया कि भगवान परशुराम कुण्ड आमन्त्रण यात्रा कांचीपुरम से प्रारम्भ होकर पूरे भारत का भ्रमण करते हुए आगामी मंगलवार को श्रीडूंगरगढ़ पहुंचेंगी। कार्यकर्ताओं ने कस्बे के वार्डों में बैठकें की व घर घर जा कर न्योता दिया है। कस्बे में निकलने वाली शोभायात्रा में सर्व सनातनी समाज शामिल होंगे। शोभायात्रा के लिए नारायण पारीक, सुरेंद्र चुरा, रामावतार गुरावा, दिलीप इंदौरिया, जगदीश स्वामी, बख्शीराम पारीक, पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, नारायण कल्यानी, पवन गौड़, हरि माली, कमल सोमानी, मनोज दरक आदि ने कस्बे के वार्डों में हुई बैठकों का प्रतिनिधित्व किया।





