






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 दिसम्बर 2022। रविवार का दिन किसी सड़क दुर्घटना के बिना बीतने ही वाला था कि अभी अभी हाइवे पर एक डंपर से कार टकरा गई। बुडानिया पेट्रोल पंप के पास हुए हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है। गनीमत रही कि कार सवार पति पत्नी मामूली चोटिल हुए है। मौके पर बड़ी संख्या में नागरिक एकत्र हो गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कार सवार दंपति में महिला पुलिस सेवा में तथा पति फौज में है। दोनों झुंझुनू से बीकानेर जा रहे थे और श्रीडूंगरगढ़ से निकलते ही दुर्घटना का शिकार हो गए।





