






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 दिसंबर 2022। आजकल अपने नेताओं के जन्मदिन सेवा कार्यों से मनाने का चलन बढ रहा है। आज यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना के समर्थकों ने उनका जन्मदिन गौशाला में गायों की सेवा कर मनाया। कार्यकर्ताओं ने गौवंश को गुड़ खिलाया व बाना को शुभकामनाएं दी। इस दौरान गोपाल गौशाला पहुंचे युवा टीम में यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सन्तोष गोदारा, चंद्रप्रकाश शर्मा, संदीप, अजय पुनिया, रवि कायल, कैलाश भार्गव, अजय बाना, अमरचंद प्रजापति, शिशपाल, राकेश, दुलीचंद, विवेक प्रजापति, किशन भादू, ओमप्रकाश चौधरी, शुभम शर्मा, गोविंद गुरावा, महेंद्र मोटसरा, रामप्रताप भाम्भू, रामकिशन गोदारा, सुशील सुथार, गोविंद प्रजापत, राहुल, कपिल शर्मा, मनोज भाम्भू, राकेश ढ़ाका आदि मौजूद रहे।





