May 21, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 दिसंबर 2022। खेलों में हमारे क्षेत्र में बॉलीबॉल खासा लोकप्रिय खेल है। यहां से बॉलीबॉल के अनेक नेशनल प्लेयर निकले है और नागरिकों की खासी रूची का केंद्र भी ये खेल रहा है। आगामी दिनों में बॉलीबॉल के दो प्रमुख बड़े आयोजनों की खबर आई है। आप भी एक साथ पढें दो टूर्नामेंट के आयोजनों की खबरें।

महेश स्पोटर्स एसोसिएशन करेगी भिवंडी में बॉलीबॉल टूर्नामेंट का महाआयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महेश स्पोटर्स एसोसिएशन द्ववारा आगामी 22, 23, 24 व 25 दिसंबर को भिवंडी के महेश स्पोटर्स ग्राउंड अजय नगर, खादीपर रोड पर विशाल आयोजन किया जाएगा। युवा खिलाड़ी प्रतियोगिता में देश भर से टीमों के रूप में भाग लेंगे। माहेश्वरी समाज बंधु व्यवस्थाओं में सेवाएं देंगे। नेशनल ओपन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें श्रीडूंगरगढ़ के हनुमान क्लब की टीम भी भाग लेगी और खिलाड़ियों ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। इस महाआयोजन में आर्थिक सौजन्य मयूरेश विलास पाटिल तथा श्रीडूंगरगढ़ के व्यवसायी मुरली मनोहर तापड़िया कर रहें है। वहीं प्रतियोगिता में समाज के अनेक समाज बंधु सहयोगी बने है। इसके अतिरिक्त इस दौरान लूडो, पासा सहित अनेक खेलों व सांस्कृतिक प्रस्तुति के भी आयोजन होंगे।

महाराजा सुरजमल शूटिंग वॉलीबाल टूर्नामेंट के पोस्टर का विमाचन, बीकानेर में होगा आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय जाट समाज के युवाओं के लिए जाट छात्रावास बीकानेर में 23 व 24 दिसबंर को महाराजा सुरजमल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजक युवाओं की टोली जिले भर में पोस्टर का विमोचन करवा रही है और इसी क्रम में आज पंचायत समिति परिसर में प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने पोस्टर का विमोचन किया। इस दौरान बिग्गा सरपंच जसवीर सारण, रिड़ी सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़, सरपंच संघ अध्यक्ष लक्ष्मणराम जाखड़, धीरदेसर सरपंच रामचंद्र चोटिया, गोरधन खिलेरी, सुभाषचन्द्र पुनिया सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहें। खेल समिति के गौरव खेरवा, लकी राजपुरा, रोहित बाना सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महेश स्पोर्टस एसोसिएशन द्वारा भिवंडी में किया जाएगा विशाल आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति परिसर में प्रधान प्रतिनिधि ने किया पोस्टर का विमोचन।