May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 दिसंबर 2022। राजकीय अस्पताल में एक नवजात की मौत से परिजनों में रोष भर गया और वे अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगा रहें है। हंगामा होते देख पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बिग्गा निवासी श्रवण कुमार बावरी की पत्नी मंजू देवी का प्रसव आज सुबह 6 बजे कितासर पीएचसी पर हुआ। मंजू देवी ने पुत्र को जन्म दिया और बालक के नहीं रोने पर उसे श्रीडूंगरगढ़ रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हम इमरजेंसी में 7 बजे बालक को लेकर पहुंच गए परंतु यहां कोई डॉक्टर नहीं मिला। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर 11 बजे करीब आए और इलाज में देरी हुई। उन्होंने कहा कि इलाज में हुई देरी के कारण बच्चे की मौत हो गई है और परिजनों ने पोस्टमार्टम की मांग की। सीएचसी प्रभारी डॉ. एस.के. बिहाणी ने बताया कि “बच्चा रेफर होकर यहां आया और उसे ऑक्सीजन नली से सांस दिया गया। दो ढाई बजे तक बच्चा ठीक था और अचानक तबियत बिगड़ जाने से करीब 3 बजे उसकी मौत हो गई है। परिजनों की मांग पर बच्चे का पोस्टमार्टम मेडिकल टीम द्वारा किया जा रहा है।” मौके पर परिजनों के साथ अनेक नागरिक एकत्र हो गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नवजात के पिता श्रवण कुमार सहित अनेक परिजन उपस्थित है और आक्रोश जता रहें है।