May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 16 दिसम्बर 2022। किसी भी देश और समाज की तरक्की इसी पर निर्भर है कि महिला शक्ति कितनी आर्थिक रूप से उत्पादन में शामिल है। आवश्यकता है कि महिलाएं भी आर्थिक रूप से मजबुत बनें एवं इसी लक्ष्य के साथ सरकारें लगातार योजनाएं ला रही है। इन शब्दों के साथ ही बैंकिंग सेक्टर में कृषि आधारित योजनाओं की जानकारी, शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ के राजकीय महाविद्यालय में दी गई। प्राचार्या डाक्टर आभा ओझा ने बताया कि राज्य महिला निती -21 के तहत आयोजित हो रही व्याख्यान माला में शुक्रवार को एसबीआई की मुख्य शाखा के प्रबंधक राकेश ओला का व्याख्यान आयोजित किया गया। ओला ने विद्यार्थियों को बैंकिग के इतिहास, विकास एवं वर्तमान रूप के बारे में विस्तार से बताया एवं साईबर सिक्योरीटी के बारे में भी जागरूक किया। ओला ने कृषि को देश के विकास का मूलभूत आधार बताया एवं गर्व के साथ कृषि क्षेत्र में जुड़नें एवं उन्नत कृषि के लिए लोन योजनाओं का साथ मिलने की बात कही। आयोजन में सहायक आचार्य अमित तंवर, महावीरनाथ, डाक्टर दिनेश सेवग, रोहिताश कुमार, मोहित स्वामी आदि सक्रिय रहे।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। युवाओं को बैंकिंग की जानकारी देते एसबीआई प्रबंधक राकेश ओला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने जानी कृषि योजनाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्राचार्या डाक्टर आभा ओझा ने जताया आभार।