






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसम्बर 2022। क्षेत्र के लोगों के लिए दिल्ली दूर हो गई है क्योंकि श्रीडूंगरगढ़ से सीधा दिल्ली जाने वाली ट्रेन कैंसिल कर दी गई है। श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन अधिक्षक राजेन्द्र प्रसाद सोनी ने बताया कि रेलवे ट्रेक के कार्य कारण दिन में चलने वाली बीकानेर दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन 17 दिसम्बर से 21 दिसम्बर तक स्थगीत कर दी गई है। साथ ही रात को चलने वाली बीकानेर-दिल्ली ट्रेन भी दिल्ली सराय रोहिल्ला ना जाकर 17 से 21 दिसम्बर तक बीकानेर से दिल्ली केंट तक ही संचालीत की जाएगी। इन ट्रेनों में पहले से रिर्जवेशन करने वाले यात्री अपनी टिकटों का रिफंड ले सकेगें।



