






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ के रक्तदानी युवा सोमवार को एक बार फिर से रक्त की कमी से मरते हुए रोगियों की जिंदगी बचाने के रक्तदान यज्ञ में अपनी आहुतियां देगें। सोमवार को क्षेत्र के गांव बेनीसर में दिवंगत नारायण नाथ गोदारा की दूसरी पुण्यतिथी पर ग्राम पंचायत भवन में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान किया जाएगा। रक्तदान की तैयारियों बेनीसर स्पोर्टस क्लब के युवा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण सामूहिक रूप से जुटे हुए है एवं शिविर में अधिकाधिक रक्तदान के लिए प्रचार प्रसार कर रहे है।



