May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 18 दिसम्बर 2022। किसान एकता के साथ भारत माता के जयकारे यह देखने को मिला रविवार को कस्बे के घूमचक्कर पर और मौका था दिल्ली के रामलीला मैदान में सोमवार को होने वाली गर्जना रैली में शामिल होने लिए किसानों का दिल्ली कूच का। भारतीय किसान संघ के विद्युत विभाग प्रमुख तोलाराम जाखड़ की अगुवाई में बसों द्वारा किसानों की टोलियां श्रीडूंगरगढ सहित पूरे जिले से रवाना हुई। इस मौके पर किसानों को जाखड़ सहित शिवदत्त बिश्नोई खाजूवाला, बजरंग शर्मा नोखा, बुधराम बीकानेर व कैलाश जाजड़ा कोलायत आदि किसान नेताओं ने खेती को लाभकारी बनाने के लिए आवश्यक मांगों के बारे में बताया और भारतीय किसान संघ के बारे में जानकारी दी।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। बसों से हुए दिल्ली रवाना।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। बसों से हुए दिल्ली रवाना।