May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसम्बर 2022। छोटी काशी श्रीडूंगरगढ़ में होने वाले धार्मिक आयोजन प्रसिद्ध है और आगामी 22 ओर 23 दिसम्बर को कस्बे में पहली और अनूठा आयोजन होने जा रहा है। कालूबास के माहेश्वरी भवन में आचार्य कौशिक महाराज द्वारा यहां दो दिनों तक वशिष्ठ संहिता का वाचन और प्रवचन किया जाएगा। श्री कामधेनु कैंसर हॉस्पिटल के सहयोगार्थ यह आयोजन रामरतन-किरण पारीक परिवार करवा रहा है। दोनो दिन सुबह 11 बजे से सांय 4 बजे तक कथा का वाचन होगा और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।