August 29, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसबंर 2022। श्रीडूंगरगढ़ में स्थित न्यायालय में अज्ञात चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। न्याय मंदिर के रीडर मनोज कुमार भाटी पुत्र हीरालाल भाटी निवासी बीकानेर ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि कोर्ट परिसर में लोहे के पाईप, सरिया व दरवाजा आदि किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल हवासिंह को सौंप दी है।