






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसंबर 2022। छात्र राष्ट्र प्रथम को स्वीकार कर सेवा का मूल्य समझें व युवा वर्ग जागरूक होकर भारत के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेकर देश के सांस्कृतिक जीवन मूल्यों को विश्व में नई पहचान देने के लिए कार्य करें। ये बात राजकीय महाविद्यालय में एबीवीपी छात्रसंघ कार्यालय का उद्घाटन करते हुए भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने कही। सारस्वत ने युवा वर्ग का आह्वान करते अपने मनों में देश व समाज सेवा का संकल्प लेने की बात कही। आयोजन में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत मंत्री अविनाश खारा ने छात्रों को एकजुट रहने की बात कही। समारोह में भाजपा नेता किशन गोदारा ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की बात कही। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष रामगोपाल सुथार, चेयरमैन मानमल शर्मा, पार्षद विनोद गिरी गुसाई, मंडल अध्यक्ष महावीर प्रजापत, समाजसेवी बृजलाल तावणिया, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मांगीलाल गोदारा, युवा मोर्चा मंत्री सुरेंद्र स्वामी, भरत सारस्वत उपस्थित रहे। नगर मंत्री योगेश पारीक, अभाविप प्रांत, विभाग टीम से अभिमन्यु सारण, रविन्द्र सिंह, राधे धायल, अशोक सिंह राठौड़ शामिल हुए। छात्र नेताओं का स्वागतत छात्रसंघ अध्यक्ष जतना शर्मा, महासचिव मूमल शेखावत, सयुक्त सचिव विष्णु नाई ने किया। राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. आभा ओझा सहित कॉलेज स्टॉफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन भवानीप्रकाश तावणियां ने किया।
ये भी हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छात्रसंघ कार्यालय उद्घाटन में जिला मंत्री अरविन्द चारण, शहर महामंत्री महेश राजोतिया, पार्षद अरुण पारीक, सत्यनारायण नाई, जगदीश गुर्जर, सुरेंद्र स्वामी, विक्रम शेखावत, भरत सुथार, लोकेश गौड़, गोपाल छापोला, वेदप्रकाश, रामसिंह, पवन उपाध्याय, प्रकाश मलघट, मेघराज तेजी, सरपंच गिरधारी सिंह तोलियासर, नौरंगलाल सारस्वत, नगर मंत्री योगेश, पूर्व जिला सह संयोजक महेंद्र राजपूत, ओमसिंह राजपुरोहित, किशन पुरी, विजय सिंह, योगेश सारस्वत, गोविंद सिद्ध, भवानी सिंह, सुनील सारस्वत, मनीष गिरी, गोपाल कायल, सीमा तावनियाँ, सहित अभाविप के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। छात्रसंघ अध्यक्ष जतना शर्मा ने सभी का आभार जताया।





