May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 दिसम्बर 2022। मुख्यमंत्री ओएसडी लोकेश शर्मा के बीकानेर से जयपुर जाते हुए क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं ने स्वागत, अभिनंदन किया। बीकानेर से लौटते हुए लोकेश शर्मा सेसोमू के सामने यूथ कांग्रेस कार्यालय रुके, यहाँ यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना की अगुवाई में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शर्मा का अभिनंदन किया। यहां से शर्मा गणपति धर्मकांटे पहुंचे वहां प्रधान प्रतिनिधि केशराराम गोदारा की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। आप भी पढें क्षेत्र में हुए दोनो स्वागत कार्यक्रमो की खबर।

माल्यार्पण कर पहनाया साफा, किया स्वागत, बिजली समस्याओं के समाधान की गुहार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीएम ओएसडी लोकेश शर्मा का गणपति धर्मकांटे पर प्रधान पति केशराराम गोदारा, ब्लाक अध्यक्ष मूलाराम थोरी, सोशल मीडिया राजेश मंडा, कार्यकर्ता राजूराम सहु आदि ने माल्यार्पण किया कर साफा पहनाया। इस मौके पर केशराराम गोदारा ने क्षेत्र की बिजली समस्याओं के बारे में बताते हुए किसानों को राहत देने के लिए प्रयास करने की मांग की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा ने ओएसडी से बिजली समस्या समाधान की मांग की
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोदारा ने किया ओएसडी का स्वागत सम्मान।

यूथ कांग्रेस ने विस्तार से समझाई क्षेत्र के जरूरतें, सीएम तक पहुंचाने का आश्वासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ की जनता बिदासर रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के अभाव में बेहद परेशानियां झेल रही है और क्षेत्र के किसान बिजली कटौती, वोल्टेज की कमी, यूरिया की कमी से जूझ रहे हैं। क्षेत्र के युवा सैन्य सेवाओं के प्रति समर्पित है और उन्हें तैयारी के लिए खेल मैदान उपलब्ध करवाया जाए तो हर साल सैंकड़ों युवा देशसेवा में चयनित हो सकेंगे। क्षेत्र की इन प्रमुख आवश्यकताओं और मांगो को राज्य के मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए गुरुवार को यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आवाज उठाई। मौका था सीएम ओएसडी लोकेश शर्मा के श्रीडूंगरगढ़ में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाईवे स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय में किए गए अभिनंदन का। यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने कार्यालय में शर्मा से चर्चा करते हुए क्षेत्र की जनावशक्ताओ को विस्तार से समझाया। अभिनंदन के दौरान शर्मा ने क्षेत्र की आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही। शर्मा ने युवाओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सीएम ओएसडी लोकेश शर्मा को देहात जिलाध्यक्ष हरीराम बाना ने साफा पहनाया और यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सन्तोष गोदारा, महेंद्र मोटसरा, शुभम शर्मा, श्रवण सिद्ध, विवेक प्रजापति, मोहसीन खान, गोल्डन तंवर, अमरचंद प्रजापति, मुकेश पारीक, राजू जाखड़, रवि कायल, राकेश मीणा, गोविंद गुरावा आदि युवा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने ओएसडी का स्वागत किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाना ने यूरिया समस्या सहित अनेक समस्याओंं पर चर्चा की, लिया समाधान का आश्वासन।