






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 23 दिसंबर 2022। संत रामानंद तीर्थ महाराज गांव बाना पहुंचेगे और सात दिवसीय भागवत कथा का पाठ करेंगे। भक्तिरस की सरिता में गोते लगाने व संत दर्शन के साथ कथा में भाग लेने हेतु बाना जाने आने के लिए पीली टंकी स्टेशन रोड के सामने से निशुल्क बस सेवा की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की जाएगी। आयोजन 31 दिसंबर को सुबह 9.15 बजे कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगा व 7 जनवरी को हवन पूजन के साथ पूर्णाहुति होगी। कथा का समय दोपहर 12.15 बजे से शाम 4.15 बजे तक होगा तथा 1 जनवरी से 5 जनवरी तक शाम को 7.30 से रात्रि 10 बजे तक संत राधे किशोरी द्ववारा नानी बाई को मायरो का संगीतमय पाठ किया जाएगा। आयोजन कि दौरान पं.कैलाश सारस्वत द्वारा भी संगीतमय प्रस्तुतियां दी जाएगी। आयोजक कड़ेल परिवार बाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार स्व. भगवानाराम कड़ेल की स्मृति में भागवत तथा स्व.मांगीदेवी की स्मृति में नानी बाई का मायरा का आयोजन किया जा रहा है। परिवार के सभी सदस्य, बहन बेटियों सहित समस्त ग्रामीण कथा में भाग लेंगे तथा भक्तिमय आयोजन का लाभ लेंगे।



