






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसंबर 2022। राशन से जुड़ी दो बड़ी खबरें आज आमजन को प्रभावित करने वाली आई है। आप भी एक साथ पढें दोनों खबरें –
राशन डिलरों की बैठक, लिया सर्वसम्मति से ये फैसला,
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राशन डीलर यूनियन श्रीडूंगरगढ़ द्वारा आज बैठक का आयोजन किया गया। यूनियन के अध्यक्ष शुभकरण विश्नोई सांवतसर ने बताया कि राशन डीलरों को तय मानदेय दिया जाए, 2 प्रतिशत छीजत दी जाए तथा कमीशन का भुगतान प्रतिमाह किया जाने की मांग को लेकर प्रदेश भर के डीलर 27 दिसंबर को जयपुर में आयोजित धरना प्रदर्शन में भाग लेने जाएंगे। यूनियन के महासचिव लक्ष्मीनारायण तावणियां ने बताया कि क्षेत्र के सभी राशन डीलर 26 की रात को 10 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि लंबे समय से यूनियन डीलरों के हित में संघर्ष कर रही है और दो सप्ताह पूर्व प्रदेश भर के विधायकों को क्षेत्रीय नागरिकों ने ज्ञापन सौंपे है। बैठक में बृजमोहन शर्मा, बाबूलाल रेगर, तरूण प्रजापत, अंमित माली, चंदाराम नाई, प्रकाश दुसाद, रामदेव नाई, जयप्रकाश, शुभकरण माली, मनोज कुमार, संदीप, श्रीकिशन, रामेश्वर, जगदीश, रतनलाल, सहीराम जैसलसर, तोलाराम, सीताराम, जुगलसिंह, प्रभुसिंह, सहीराम कितासर, सांवरमल, पवन शर्मा, कुष्णकुमार, मालाराम सहित अनेक डीलर उपस्थित रहें।
2023 में गरीबों को मुफ्त मिलेगा राशन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केंद्रीय कैबिनेट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला करते हुए गरीबों को मुफ्त राशन देने की योजना एक साल के लिए बढा दी है। इस पर करीब 2 लाख करोड़ रूपए खर्च होंगे देश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत अभी 81.3 करोड़ लोगों को राशन दिया जा रहा है। सरकार ने फैसला लिया है कि दिसंबर 2023 तक पूरी तरह से मुफ्त मिलेगा।




