May 20, 2026
sri

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसंबर 2022। क्षेत्र के तीन शिक्षण संस्थानों में हुए आयोजनों की खबरें पढें एक साथ एक नजर में।
तेजाणा विकास शिक्षण संस्थान में प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेलों को बढ़ावा देने व बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास को मजबूत करने के उद्देश्य के साथ तेजरासर की तेजाणा स्कूल में शुक्रवार को खो खो, कबड्डी व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2022 का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लिया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सुलोचना जाखड़, लोकेश गोदारा तथा रवीना जाखड़ ने बाजी मारी। इस दौरान अभिभावकों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे व विभिन्न खेलों के खिलाड़ी विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की। प्रधानाध्यापक शीशराम पूनियां ने विजेताओं को पुरुस्कृत करते हुए बच्चों को शिक्षा, खेल और सामान्य ज्ञान के महत्त्व के बारे में बताया। इस अवसर पर रामचंद्र गोदारा, यशपाल सिंह, राजकुमार, प्रमोद, लालचंद, सीताराम, बाबूलाल, गोपीचंद, दिलीप कुमार, लेखराम, मनराज सिंह, कृष्ण कुमार अध्यापक, शशीकला, पूनम, सीमा, सोनू, कृष्णा, रीना समेत गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

भारती निकेतन के मनोज व सुमन का राज्य स्तर पर हुआ चयन।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में लगातार खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर पर चयनित हो रहें है। विद्यालय की खिलाड़ी सुमन पुत्री मनोज कुमार तथा अंतिमा पुत्री स्वर्गीय प्रदीप पारीक का चयन ऊंची कूद व गोला फेंक में राज्य स्तर के लिए हुआ है। पीटीआई सिकंदर सिंह व कोच नितिन सिंह ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ से दोनों बालिकाएं बीकानेर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी। संस्था के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने की बात कही।

गीता पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास स्थित गीता पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस कॉम्पीटिशन का आयोजन किया गया। इस दौरान बालक व बालिकाएं विभिन्न वेषभूषा में सज धज कर आए। बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। प्रधानाचार्य धीरज माटोलिया ने विजेताओं बच्चों को पुरस्कृत करते हुए शीतकालीन अवकाश में अध्ययन सुचारू रखने की प्ररेणा दी। इस दौरान स्कूल स्टॉफ उपस्थित रहा व बच्चों की प्रस्तुतियों को सराहा

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विभिन्न वेशभूषा में सज धज कर बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।