May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 दिसम्बर 2022। युवाओं के जोश को बुजुर्गों का अनुभव मिले तो समाज व देश में परिवर्तन का दौर संभव है। वर्तमान में किसानों के साथ हो रहें अन्याय के दौर में आवश्यकता है कि युवा अपने जोश को दिशा देकर किसान विरोधी ताकतों को परास्त करने में अपना पुरूषार्थ लगाए। आज भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील ने यह आह्वान श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवाओं से किया है। मील के जयपुर से बीकानेर जाते हुए रास्ते में श्रीडूंगरगढ में नेशनल हाईवे पर स्थित भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण के कार्यालय में यूनियन के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष पूनमचंद नैण ने बताया कि अभिनंदन के दौरान किसान संघ के तोलाराम जाखड़, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट के.के. पुरोहित, टीम पूनमचंद नैण के प्रकाश चाहर, रामकिशन गावड़िया, बाबूलाल जाखड़, समुद्र सारण, भंवरलाल सारण, गणेशाराम जाखड़, रामदयाल, सद्दाम, लेखराम कुकणा, भागीरथ बाना, सैयद, लीलाधर, विनोद सहित कई युवा मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय किसान यूनीयन के प्रदेशाध्यक्ष का श्रीडूंगरगढ़ में हुआ अभिनंदन।