






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 24 दिसम्बर 2022। भाजपा द्वारा जन आक्रोश यात्रा के बाद जनआक्रोश सभाएं की जा रही है और जिले की सभी विधानसभाओं में एक एक सभा का आयोजन किए जाने की तैयारियां की जा रही है। श्रीडूंगरगढ़ में यह सभा आगामी 28 दिसम्बर को नेशनल हाइवे पर पुष्करणा भवन के सामने आयोजित होगी। सभा की तैयारियों में भाजपाई जुट गए है और तैयारी की एक बैठक भी ली गई थी। शनिवार को भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने गांवों में जनसम्पर्क किया एवं जनआक्रोश सभा के पत्रक वितरण करते हुए है। अधिकाधिक संख्या में सभा में शामिल होकर राज्य सरकार की विफलताओं के विरोध में खुल कर अपना आक्रोश व्यक्त करने को कहा है। शहर अध्यक्ष महावीर प्रजापत, विनोद गिरी गुंसाई, महेश राजोतिया, बिग्गा से ब्रजलाल तावनिया, लक्ष्मीनारायण सेवग, अरविंद चारण, महेंद्र राजपूत, विक्रम सिंह सत्तासर, मोमासर में सुभाष कमलिया, श्रवण नाई, बजरंगलाल प्रजापत, जेठाराम भांभू, जीतू माली, लूणाराम नाई, धनराज सोनी, श्रवण शर्मा आदि कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की गई एवं जनआक्रोश सभा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंच सुनिश्चित करने के लिए आमजन के साथ संपर्क करने की अपील की।



