






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 24 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ क्षेत्र के उन सभी निवासियों के लिए बड़ी खबर है जिन्हें अपनी खुद की कार लेने का सपना है। बीकानेर में श्रीडूंगरगढ़ रोड पर सुभाष पेट्रोल पम्प के पास स्थित मारुति नेक्सा शोरूम के गुलाम कादिर ने बताया कि कार लेने का सबसे सही समय 2022 के अंत में ही है। क्योंकि नववर्ष के मौके पर 31 दिसम्बर तक मारुति द्वारा “अभी नहीं तो कभी नहीं” ऑफर चलाया जा रहा है एवं वहीं दूसरी और नए साल 2023 में मारूति द्वारा कारों के दाम बढ़ाए जाएंगे। कम्पनी ने अपनी मीडिया रिपोर्टस में बताया कि मुद्रास्फीति और नियामक आवश्यकताओं के कारण लागत का दबाव है एवं इस कारण जनवरी 2023 से मारूति के सभी कार माडल्स की कीमतों में वृद्धि की जाएगी। मारूति नेक्सा के शोरूम में साल के अंत में कार के प्रमुख मॉडल बलेनो कार में 20 हजार तक की, इग्निस में 55 हजार तक और सियाज पर 40 हजार रुपए तक की छुट दी जा रही है। साथ ही ऑन स्पॉट एक्सचेंज में कोई भी पुराना वाहन लाने और नया मारूति वाहन ले जाने की सुविधा भी दी जा रही है। शोरूम में आकर्षक फाईनेंस ऑफर के तहत तुरंत लोन की सुविधा भी उपलब्ध है। इस संबध में अधिक जानकारी के लिए पाठक सेल्सकर्मी रणजीत पांडे से 7230016130 सम्पर्क कर सकते है।



