May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसम्बर 2022। मळ मास के दौरान कस्बे में धार्मिक आयोजन उत्साह के साथ चल रहे है। कस्बे के मोमासर बास में भागवत कथा, कालूबास में श्री करणी महिमा एवं आडसर बास में पोष बड़ा महोत्सव से धार्मिक रंग जमा हुआ है। आप भी पढ़ें क्षेत्र में इन आयोजनों की खबर एक साथ, देखें फोटो।

कलश यात्रा निकाली, करणी महिमा कथा का वाचन सोमवार से।

श्रीडूंगरगढ़़ टाइम्स 25 दिसम्बर 2022। कस्बे के कालूबास में मूंधड़ा परिवार द्वारा श्रीकरणी महिमा कथा का आयोजन करवाया जा रहा है। आयोजन के तहत रविवार को कलश यात्रा निकाली गई एवं सोमवार से कथा शुरू होगी। आयोजक परिवार के जगदीश मूंधड़ा ने बताया कि कलश यात्रा कालूबास के राधाकृष्ण मंदिर से रवाना हुई एवं कथास्थल तक पहुंच कर पूर्ण हुई। यात्रा के दौरान महिलाओं ने सर पर कलश धारण किया व मंगल गीत गाए। एक जैसे परिधानों में सजी महिलाओं पर पुष्पवर्षा की गई एवं रास्ते में बैंड पर भी भक्ती गीत बजते रहे। यात्रापूर्ण होने पर कथास्थल पर भजन गायक किन्नू बन्ना ने करणी माता के भजनों की प्रस्तुतियां दी। आयोजन के तहत सोमवार से करणीमहिमा कथा शुरू होगी जिसमें कथाव्यास पर डाक्टर करणी प्रताप आसीन होकर करणी माता की कथा का वाचन करेगें। आयोजन के लिए भव्य पांडाल सजाया गया है। कथा सोमवार से शुरू होकर गुरूवार तक नियमित दोपहर 1 बजे से सांय 4 बजे तक आयोजित होगी।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। कलश यात्रा में बडी संख्या में शामिल हुई महिलाओं ने गाए मंगलगीत।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। कलश यात्रा के दौरान सर पर धारण किया करणी महिमा को।

कथा में सुनाया परीक्षित संवाद, गौसेवार्थ आगे आए श्रृद्धालू।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसम्बर 2022। कस्बे के मोमासर बास में करणी गौशाला प्रांगण में गौसेवार्थ आयोजित भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक राकेश पारीक ने परीक्षित और सुखदेव संवाद के प्रसंग को उल्लेखित किया। महाराज ने मृत्यू को शाश्वत बताया एवं मृत्यू से पूर्व ईश्वर भक्ति को ही मोक्ष का एकमात्र माध्यम बताया। कथा के दौरान श्रृद्धालू उत्साह के साथ गौसेवार्थ आगे आ रहे है एवं पूरे कस्बे से श्रृद्धालू कथा में पहुंच कर गौसेवार्थ सहयोग दे रहे है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कथावाचन करते पंडित राकेश पारीक।
श्रीडूंगरगढ टाइम्स। कथा सुनने एवं गोसेवार्थ सहयोग करने पांडाल में पहुंच रहे है श्रृद्धालू।

पौष बड़ा महोत्सव की तैयारी में श्रृद्धालू।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 दिसम्बर 2022। कस्बे के आडसर बास में ठाकुरजी मंदिर में आगामी 29 दिसम्बर को पौष बड़ा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। पुजारी जगदीश शर्मा ने बताया कि इस दिवस पर दिन में 3.30 बजे से शाम 6.15 तक सामूहिक सत्संग एवं किर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 6.30 से 7.30 बजे तक पौष बड़ा प्रसाद का भोग लगाया जाएगा। इस मौके पर ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार भी किया जाएगा एवं आयोजन के संबध में मंदिर कार्यकर्ताओं की बैठक भी मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। जिसमें आयोजन संबधी जिम्मेदारियां सौंपी गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ठाुकरजी मंदिर आडसर बास से ठाकुरजी के दर्शन बाद होगा 29 को पौष बड़ा महोत्सव का आयेाजन।