






श्रीडूंगरगढ टाइम्स 25 दिसम्बर 2022। क्षेत्र में पिछडे एवं दबे हुए लोगों के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए दो आयोजन रविवार को हुए। पहला आयोजन मानवाधिकार एवं आरटीआई जागरुकता समिति की मासिक बैठक रही। कस्बे के गांधी पार्क में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव ललित सिंह ओड ने की। बैठक में पवन नाई ने यातायात संबधी समस्याओं के लिए प्रशासन को ज्ञापन देने, कालुराम पुरोहित ने राजकीय अस्पताल की अव्यवस्थाओं एवं अस्पताल के आसपास वाहनों व स्थानीय सब्जी मण्डी के अतिक्रमण द्वारा रास्ता अवरोध करने के खिलाफ प्रशासन को ज्ञापन देने का प्रस्ताव रखा। दोनो प्रस्तावों को पारीत करते हुए सोमवार को ज्ञापन देना तय किया गया। शहर अध्यक्ष अनमोल मोदी ने सरकार के पट्टा अभियान के संबध में नगरपालिका में आरटीआई लगाने का प्रस्ताव रखा। बैठक में जिलाध्यक्ष राम कुकणा, जिला महामंत्री रामूनाथ जाखड़, सुभाष जावा, पवन कुमार नाई, राजेश नायक, योगेश कुमार जाट, कानाराम नाई, मुकेश बाजीगर ,बजरंग लाल प्रजापत, मनीष जोशी, मुरारी माली, मोहनलाल मेघवाल, मेघराज आंवला, रामअवतार शर्मा ,अशोक बाफना, भेरु सोनी ,रामचंद्र गहलोत, दीपक पारीक, विमल शर्मा, किशन कुमार उपस्थित रहे। दुसरा आयोजन क्षेत्र के गांव बेनीसर में विमुक्त घुमंतू, अर्धघुमंतू बोर्ड के उपाध्यक्ष चतराराम देशबंधु का अभिनंदन कार्यक्रम रहा। जिसमें राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त बोर्ड उपाध्यक्ष चतराराम देशबंधु का अभिनंदन सांसी अधिकारी कर्मचारी वेलफेयर एसोसएिशन के जिलाध्यक्ष फुसाराम नाथिया ने साफा पहनाया। इस मौके पर तोताराम, मदनलाल, मुखराम, नेमीचंद, बीरबल, मुन्नीराम पंवार तथा संतराम आदि ने माल्यापर्ण किया। इस मौके पर देशबंधु ने पिछड़ों को अधिकार मिलना सुनिश्चित करने की बात कही।





