May 19, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 दिसम्बर 2022। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के दशहरा मैदान पर आयोजित काजी समाज क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 के फाइनल मैच में सरदारशहर ने श्रीडूंगरगढ़ को शिकस्त दी ओर विजेता बने। आयोजन समिति के ताहिर काजी ने बताया कि 25 दिसम्बर को शुरू हुई इस प्रतियोगिता में काजी समाज की टीमें शामिल हुई। ओर विजेता सरदारशहर व उपविजेता श्रीडूंगरगढ़ की टीम रही। विजेताओं को नकद राशि व ट्राफी देकर पुरुस्कृत किया गया। आयोजन में बेस्ट फील्डर मोहम्मद मुज्जमिल, बेस्ट बल्लेबाज बेबू गेल, बेस्ट बॉलर रासीद अली, मैन ऑफ द सीरीज मोहम्मद इमरान को चुना गया और पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में अंपायर राजू धोबी,आजम खोखर, सलीम काजी और कॉमेंटेटर सोनू मिर्जा को भी सम्मानित किया गया।