May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2023। नए साल के पहले दिन ही क्षेत्र में बंटवारे के विवाद में पारिवारिक झगड़े का मुकदमा श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार तहसील के गांव जाखासर नया में मगनाराम और उसके भाइयों के भी भूमि विवाद चल रहा है। मगनाराम के भाई हरिराम ने करीब 2 महीने पहले मगनाराम के हिस्से की भूमि पर दीवार बना ली और मगनाराम ने उसे रुकवा दिया। दिनांक 30 दिसम्बर को मगनाराम द्वारा दीवार का निर्माण करवाया जा रहा था। इसी दौरान उसके भाई हरिराम, लाधुराम, लाधुराम के पुत्र भंवरलाल, रामूराम, हरिराम की पत्नी तोलादेवी और बेटे दिनेश ने एकराय होकर उनके घर मे हथियारों से लैस होकर प्रवेश किया। आरोपियों ने मगनाराम, उसके पुत्र मुखराम, पुत्रवधु मुन्नी देवी के साथ चोसांगी, जेई, कुल्हाड़ी से मारपीट कर चोटें पहुंचाई। आरोपी दिनेश ने ट्रेक्टर चढ़ा कर कुचलने का प्रयास किया और ट्रेक्टर से उनकी पिकअप को भी टक्कर मार क्षतिग्रस्त कर दिया। मगनाराम के एक ओर भाई मामराज और मौके पर काम कर रहे मजदुरों ने बीच बचाव कर छुड़ाया। तो आरोपियों ने मामराज के साथ भी मारपीट की।