May 19, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2023। अपराधों के आंकड़ों पर कंट्रोल के ट्रेंड में दिसम्बर के अंतिम दिनों में शांति रहने के बाद नया साल लगते ही क्षेत्र में हुई वारदातें सामने आने लगी है। गत 27 दिसम्बर को तहसील के गांव गुसाईसर बड़ा में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मारपीट और बीच बचाव करने पर उसकी पुत्रवधू के साथ भी मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 27 दिसम्बर को गुसाईंसर बड़ा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग गोपालराम गोदारा के घर की गली में उसके पड़ौसी बाड़ को आगे कर गली संकरी कर रहे थे। गोपालराम ने आरोपियों को मना किया तो आरोपी मोहनलाल, उसके बेटे सीताराम व मालाराम, तुलछीराम और उसकी पत्नी तुलछादेवी, तुलछीराम के बेटे संतोष, रामलाल, तुलछीराम की बेटियां पूनम ओर परमा ने बुजुर्ग पर हमला कर दिया। आरोपियों ने कुल्हाड़ी से सर में मारी ओर इसी दौरान गोपालराम की पुत्रवधु सुलोचना बीच बचाव में आई तो आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ते हुए उसके साथ भी मारपीट की। अभी तक आरोपियों के साथ राजीनामे की बात चल रही थी लेकिन नही हुवा तो मुकदमा दर्ज करवाने पीड़िता सुलोचना ने थाने पहुंच कर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हेडकांस्टेबल आवड़दान को सौंपी गई है।