






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2022। आज सुबह सुबह हाइवे पर एक हादसा हो गया है। दुर्घटना में क्षेत्र का एक युवक घायल हो गया है। गांव सातलेरा व बिग्गा के बीच हुई टक्कर में बाना निवासी 25 वर्षीय युवक राकेश बाना घायल हो गया है। आपणो गांव सेवा समिति के सेवादारों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने युवक को बीकानेर रेफर कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक का सातलेरा में ससुराल है और उसके परिजन अस्पताल पहुंच गए व बीकानेर लेकर रवाना हो गए है।




