






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2023। इस कड़कड़ाती ठंड में जहां रजाई से निकलना मुश्किल लगता है ऐसे में किसान खेतों में लाइन बदलने और फसलों को सींचने के कार्य करने में लगे रहते है। इसी लिए हर कोई इस कड़ी मेहनत के लिए किसानी को सलाम करता है। आज श्रीडूंगरगढ़ में एक्सईएन कार्यालय के गेट पर गुसाईसर बड़ा, लोढेरा, मणकरासर के किसान रजाई गद्दे लेकर धरने पर बैठे है। ये किसान रबी की फसल के खराब होते हाल से बेचैन है और पूरी बिजली की मांग कर रहें है। गुसाईंसर बड़ा से आए 85 वर्षीय किसान ने नाराज होते हुए कहा कि इस कड़कड़ाती ठंड में बच्चे सारी रात ट्यूबवेल चलाने के लिए घूमते रहते है। इनका साथ दिया बिग्गाबास रामसरा के किसानों ने। किसानों ने कहा कि विभाग 6 घण्टे बिजली नहीं दे रहा है और जो दी जा रही है वो भी बार बार ट्रिपिंग के साथ दी जा रही है जिससे सिंचाई बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। किसानों ने विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए समस्या का समाधान नहीं होने तक यहीं धरने पर बैठे रहने की बात कही है। मौके पर पहुंचे युवा नेता विवेक माचरा ने कहा कि पूरी बिजली नहीं दी जाएगी तो सड़क पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। माचरा ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए किसानों की समस्या का हल करने की पुरजोर मांग की। https://www.facebook.com/sridungargarh.times.58/videos/691651442516703/?mibextid=Nif5oz



