






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2022। पूनरासर हनुमान जी मंदिर में नव वर्ष का जश्न बालाजी के भक्तों ने शनिवार रात व रविवार को दिनभर धूमधाम से मनाया। नववर्ष के मौके पर मंदिर परकोटे मंदिर सभागार सहित निज मंदिर की विशेष सजावट की गई। रविवार सुबह मंदिर के पुजारी चंदनमल बोथरा ने पूनरासर हनुमानजी का विशेष श्रृंगार किया एवं ज्योत प्रज्ज्वलित कर विशेष पूजा अर्चना की, तो दूसरी और नए साल का वेलकम भक्तों ने मंदिर सभागार के सामने हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ किए। भक्तों ने मंदिर के बाहर आतिशबाजी कर नए साल का जश्न मनाया। भक्तों ने कतारबद्ध होकर बालाजी के दर्शन कर नववर्ष के मंगलमय होने की कामना की। पुजारी ट्रस्ट के सह मंत्री मोतीलाल बोथरा ने बताया कि बाहर से आए








