May 19, 2026
mews-updated-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2022। सूडसर‌ गांव के मनसापूर्ण हनुमानजी मंदिर के पास सोमवार को ईंटों से भरा डंफर पलट गया और इससे डंफर चालक चोटिल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार ईंटों से भरा यह डंफर सोमवार शाम करीब पौने बजे यहां पहुंचा और सड़क किनारे ईंट खाली करने के लिए ज्यों ही ट्रॉली को ऊपर किया तो कम्प्रेसर सिस्टम में गड़बड़ी होने से सन्तुलन बिगाड़ और देखते ही देखते डंफर सड़क किनारे एक तरफ पलट गया। इसमें भरी ईंट बिखर गई। इस दौरान डंफर चालक चोटिल हो गई। चोटिल चालक को तुरंत नजदीक क्लिनिक ले जाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर अस्पताल भेजा गया