May 20, 2026
mews-updated-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2022। अगर आप श्रीडूंगरगढ़ बाजार में जा रहें है तो पहले ये खबर पढ़ लेवें। पुलिस बाजार में पहुंची है और बेतरतीब खड़े वाहनों की हवा निकाल कर चालान काट रही है। बता देवें कस्बे के बाजार में लगातार वाहनों को इधर उधर खड़े करने से यातायात प्रभावित होता है। इससे लगने वाले जाम से आमजन बुरी तरह से परेशान होते है। आज पुलिस के जवान इन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर रहें है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वाहनों की निकाल रहें है हवा।