May 20, 2026
mews-updated-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 जनवरी 2023। बिजली 6 घण्टे देने और सप्लाई में ट्रिपिंग नहीं करने की मांग करते हुए गत चार दिन तीन रात से जारी प्रदर्शन में आज किसान महिलाएं पहुंची। प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की ओर सरकार को जागने का आह्वान किया। एक्सईएन कार्यालय में अधिकारी नहीं थे परन्तु उनकी टेबल पर महिलाओं ने शोक की चूड़ियां चढ़ाई। महिलाओं ने कहा कि बिना बिजली किसान क्या करेंगे और अधिकारी बिजली नहीं दे सकते तो चूड़ियां पहन कर अपने घर बैठे। गुसाईंसर बड़ा, लोढेरा, मनकरासर व डेलवा के किसान इस जमा देने वाली ठंड में रात दिन बिजली के लिए धरने पर बैठे है। युवा नेता डॉ. विवेक माचरा ने गरजते हुए विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए किसानों को पूरी बिजली देने की मांग की। माचरा ने कहा कि बिजली पूरी नहीं मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला किसानों ने प्रदर्शन में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एक्सईएन कार्यालय में महिलाओं ने अधिकारी की टेबल पर चढ़ाई चूड़ियां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में एकत्र किसानों ने जमकर की नारेबाजी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों ने हरहाल में बिजली देने की मांग करते हुए धरना जारी रखने की बात कही।