May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2023। हाइवे पर दौड़ती पिकअप में अचानक आग लग गयी। लखासर टोल के पास हुए हादसे में पिकअप सवार नीचे उतर गया और पिकअप की आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पिकअप में भरा सामान जलकर खाख हो गया है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए है व टायर व डीजल की टँकी फटने की आशंका जता रहें है। वहीं से गुजर रहें आरएलपी नेता डॉक्टर विवेक माचरा ने टोल सहित थाने में सूचना दी। 20 मिनट से अधिक समय हो जाने पर भी कोई मदद नहीं पहुंचने पर माचरा ने रोष जताते हुए जिलाकलेक्टर व एसपी को फोन किया। माचरा ने कहा कि टोल पर टैंकर या दमकल की सुविधा नहीं होने के कारण गाड़ी पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गयी है। अगर सूचना मिलने के साथ ही टोल से मदद मिल जाती तो पिकअप चालक का नुकसान कम हो जाता। माचरा ने बताया कि पास ही के पेट्रोल पंप के अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास किया गया परन्तु विफल हो गया है और तथा अभी भी मदद का इंतजार ही किया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टोल कर्मियों ने गाड़ी को साइड में करवाया है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धूं धूं कर जल रही पिकअप के टायर व डीजल की टंकी फटने की आशंका जता रहे है ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर की ओर जा रही पिकअप में हाइवे पर लगी आग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से दमकल ने पहुंच कर आग पर काबू पाया।