






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2023। क्षेत्र से आज की कुछ खास खबरें पढ़ें एकसाथ एक नजर में।
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क बैच का उद्घाटन हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान कॉम्पिटिशन क्लासेज में बुधवार शाम को निःशुल्क मैराथन बैच का उद्घाटन किया गया है। संचालक रमजान रंगरेज ने बताया कि इस बैच के माध्यम से विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी कर सकेंगे। जिसमें एसएससी, जीडी, सीईटी, एलडीसी की तैयारी करवाई जाएगी। इस दौरान मोहित भोजक, राजू, अल्ताफ, हीरपुरि गुसाई, मनोज, अलका राजपुरोहित उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ में सुमन बनी पहली सीओटी, मिल रही है बधाइयां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ शाखा की एलआईसी अभिकर्ता सुमन पत्नी अशोक कुमार पांडिया ने सीओटी बनने की उपलब्धि हासिल की है। विकास अधिकारी भुवनेश पारीक ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ शाखा में पहली बार सीओटी अभिकर्ता बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि सुमन ने हासिल की है। पारीक ने बताया कि सीओटी अभिकर्ताओं की गिनती पूरे विश्व में बीमा व्यवसाय के सर्वोच्च अभिकर्ताओं के रूप में होती है। सुमन पिछले 9 वर्षों से लगातार एमडीआरटी अभिकर्ता रही है। बीकानेर मंडल के उच्चाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया व सभी परिचित व परिजन उन्हें बधाई दे रहें है।

सावित्री गोदारा को कालीबाई भील मेधावी छात्रा योजना के तहत मिली स्कूटी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महारानी सुदर्शन महाविद्यालय में स्कूटी वितरण के द्वितीय चरण में गुरूवार को सावित्री पुत्री रामरख गोदारा निवासी ऊपनी सहित 20 से अधिक छात्राओं को स्कूटी दी गई। सावित्री ने सत्र 2020-21 में कक्षा 12 में 90.60% अंक प्राप्त कर ये पुरस्कार पाया है। छात्रा को परिजनों ने बधाइयां दी व गांव की छात्राओं को कड़ी मेहनत से पढ़ने की प्रेरणा मिली है।




