May 20, 2026
123456

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 जनवरी 2023। कस्बे के वार्ड 36 व 37 में सामूहिक सहयोग से आयोजित भागवत कथा आज पूर्ण हुई है और इसी स्थान पर कल से नानी बाई का मायरा आयोजित होगा। दोपहर 1 बजे से 5 बजे तक तीन दिवसीय मायरा का वाचन पंडित कैलाश सारस्वत द्वारा किया जाएगा। मोहल्ले वासियों द्वार मायरा कथा की तैयारियां की जा रही है। हनुमान झाबक ने जानकारी देते हुए बताया की भक्त चरित्र मायरा कथा में बढ़चढ़ कर श्रद्धालु भाग लेंगे। झाबक ने बताया कि यहां सामूहिक सहयोग से आयोजित भागवत कथा आज धूमधाम से पूर्ण हुई और कथावाचक नारायण दासजी महाराज ने अनेक जीवनोपयोगी शिक्षाएं दी। उन्होंने हर नागरिक से मां बाप का दिल नहीं दुखाने की प्रेरणा दी। अनेक श्रद्धालुओं ने संत का दर्शन किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान शोभा यात्रा निकाली गई जिसमे बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भागवत कथा का समापन हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालुओं ने नाचते झूमते पूर्णाहुति की शोभायात्रा में भाग ले लिया।