May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में एक गाड़ी में नमकीन भुजिया के साथ अवैध रूप से शराब की सप्लाई भी करने का मामला सामने आया है। श्रीडूंगरगढ़ थाने के एसआई बलवीर मील ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर सोनियासर से कुनपालसर मार्ग पर दबिश दी। इस दौरान वहां एक जीप गाड़ी खड़ी मिली और जीप के आगमन एक पिकअप भी खड़ी थी। पुलिस को आता देख पिकअप तो वहां से चली गई और सुनी खड़ी जीप की तलाशी ली गई तो उसमें नमकीन, भुजिया, मूंग दाल, सोयास्टिक, खळ के साथ 6 कार्टूनों में अवैध देशी शराब के पव्वे भरे हुए मिले। इस पर जीप ओर अंदर पड़े सामान को जब्त कर लिया। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया और जांच एसआई बलवीरसिंह करेंगे।