May 20, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2023। बाजार से सामान ले जाते एक जनें की गाड़ी को टक्कर मार कर मारपीट करते हुए नगदी व सामान छीन लेने का मामला थाने में दर्ज हुआ है। कुनपालसर निवासी छोटूराम पुत्र भंवराराम जाट ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम वो सोनियासर मिठिया के बाजार से सामान खरीदकर अपनी जीप में लेकर गांव आ रहा था। इसी दौरान एक पिकअप गाड़ी ने जीप को टक्कर मारी और गाड़ी से उतरकर देखा तो पिकअप में सवार चालक शंकरसिंह पुत्र भगवन्तसिंह निवासी केऊ, शक्तिसिंह निवासी पुन्दलसर, नानूराम, जगदीश, रामलाल पुत्र पुरखाराम, रामचन्द्र पुत्र मूलाराम मेघवाल, रूपाराम पुत्र कानाराम नायक कुनपालसर ने थाप मुक्कों से मारपीट की। आरोपियों ने जीप में तोड़ फोड़ की और गाड़ी में रखा परचून का सामान तथा 9750 रुपये नगदी छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।