May 21, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2023। बहुप्रतीक्षित कॉंग्रेस ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी हो गई है। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 46 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की है। श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष लिखमादेसर सरपंच प्रतिनिधि मुकननाथ सिद्ध व सूडसर ब्लॉक अध्यक्ष पूर्व सरपंच श्रीराम भादू को बनाया गया है। जिले भर में सभी ब्लॉक अध्यक्षों के मनोनयन में कांग्रेसी विधायक या गत चुनावो में विधायक प्रत्याशी रहे नेताओ द्वारा सुझाए गए नामो को ही महत्व दिया गया है। और  इसी तर्ज पर श्रीडूंगरगढ़ में बनाये गए दोनो ब्लॉक अध्यक्ष भी पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा गुट के ही हैं। श्रीडूंगरगढ़ कांग्रेस में इससे उत्साह का माहौल है व कार्यकर्ता नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई दे रहें है।