






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2023। माँ की तबियत खराब होने पर सेवा के लिए पीहर आई एक विवाहिता अपनी बेटी को छोड़ कर गायब हो गई। परेशान पति ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुहार लगाते हुए गुमशुदगी दर्ज करवाई है। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंयारा कैम्प निवासी नानूराम नायक का विवाह पांच साल पहले इंदपालसर गुसाईसर निवासी मंजू नायक के साथ हुआ था। पिछले दिनों उसकी सास की तबियत खराब होने पर नानूराम ने उसकी सेवा के लिए अपनी पत्नी मंजू को करीब 10 दिन पहले बीकानेर हॉस्पिटल में छोड़ आया था। उसकी सास स्वस्थ होकर घर आ गई तो वह अपनी पत्नी और बेटी को लेने 8 जनवरी को ससुराल गया। लेकिन वहां गया तो पता चला कि मंजू अपनी बेटी को पीहर में छोड़ कर गत 5 जनवरी को ही बिना बताए गायब हो गई। ऐसे में परेशान पति ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में गुहार लगाई है मामले की जांच हेडकांस्टेबल बलवीर करेंगे।



